एक भाषा के रूप में हिंदी
भाषा वही जीवित रहती है जिसका प्रयोग जनता करती है। भारत में लोगों के बीच संवाद का सबसे बेहतर माध्यम हिन्दी है। इसलिए इसको एक-दूसरे में प्रचारित करना चाहिये। इस कारण हिन्दी दिवस के दिन उन सभी से निवेदन किया जाता है कि वे अपने बोलचाल की भाषा में भी हिंदी का ही उपयोग करें। हिंदी भाषा के प्रसार से पूरे देश में एकता की भावना और मजबूत होगी।
Only that language survives which is used by the people. Hindi is the best medium of communication among people in India. Therefore it should be propagated among each other. For this reason, on Hindi Diwas, all of them are requested to use Hindi in their spoken language also. The spread of Hindi language will further strengthen the feeling of unity in the entire country.
भाषा, व्यक्ति-जाति-समाज की अभिव्यक्ति का साधन होती है। भाषा, गंगा की धारा का चिरंतन प्रवाह है जिसमे मार्गस्थ अनेक नदी नाले मिलकर विलुप्त हो जाते हैं। कहीं इसकी धारा अजस्र निर्मल होती है तो कहीं मणिकर्णिका घाट के मुर्दों की दुर्गन्ध के कारण इसका जल कुछ दूर के लिए अपेय हो जाता है।
Language is a means of expression of individual, caste and society. Language is the eternal flow of the stream of Ganga in which many rivers and streams along the way merge and become extinct. At some places its stream is crystal clear and at other places its water becomes undrinkable for some distance due to the foul smell of the dead bodies of Manikarnika Ghat.
भाषा की आयु एक दिन की नहीं होती। अनेक संस्कृतियों-सभ्यताओं के प्रभाव की गंध इसमें इस प्रकार समाहित हो जाती है जिस प्रकार [फूल-माला को गूँथनेवाले कदली-सूत्र में पुष्पों की गंध स्वतः समाहित हो जाती है। गंध को सूत्र से पृथक करना दुस्साध्य (कभी कभी असंभव) हो जाता है।
The age of language is not of one day. The smell of the influence of many cultures and civilizations gets absorbed in it in the same way as the smell of flowers gets automatically absorbed in the Kadli-sutra used to weave a flower garland. It becomes difficult (sometimes impossible) to separate the odor from the formula.
• हिन्दी भाषा को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है. इसे नागरी नाम से भी पुकारा जाता है. देवनागरी में 11 स्वर और 33 व्यंजन होते हैं और इसे बाएं से दाएं ओर लिखा जाता है.
• हिंदी भाषा के इतिहास में पहले साहित्य की रचना एक फ्रांसीसी लेखक ग्रासिन द तैसी ने की थी.
• 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में 5 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल भाषाएँ हैं.
• विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी का चौथा स्थान है.
• भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी है. देश के 77% लोग हिन्दी बोलते और समझते हैं.
• भारतीय संविधान ने 14 सितंबर 1949 में हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्ज़ा दिया. इसलिए हर साल हम 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाते हैं.
• गूगल ने कहा है कि इंटरनेट पर हिंदी कंटेंट की मांग अब बढ़ना शुरू हो गई है. यह साल-दर-साल English कंटेंट के 19 प्रतिशत वृद्धि के मुकाबले 94 प्रतिशत बढ़ती जा रही है.
• हिंदी भाषा सबसे सरल और लचीली है. हिन्दी बोलने एवं समझने वाले लोग पचास करोड़ से भी अधिक है.
• पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा भाषाएँ बोली जाती हैं. विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों का देश भारत सिर्फ एक या दो भाषाओं का नहीं बल्कि 461 भाषाओं का घर है पर इनमें से 14 विलुप्त हो गईं है.
• कम्प्यूटर के विकास के आरम्भिक काल में अंग्रेजी को छोड़कर विश्व की अन्य भाषाओं का प्रयोग बहुत कम किया जाता था. जिससे कारण सामान्य लोगों में यह गलत धारणा फैल गयी कि कम्प्यूटर अंग्रेजी के सिवा किसी दूसरी भाषा में काम ही नही कर सकता. किन्तु यूनिकोड के पदार्पण के बाद स्थिति बहुत तेजी से बदल गयी. 19 अगस्त 2009 में गूगल ने कहा की हर 5 वर्षों में हिन्दी की सामग्री में 94% बढ़ोतरी हो रही है.
• सन् 2000 में हिंदी का पहला Webportal अस्तित्त्व में आया था. तभी से इंटरनेट पर हिंदी ने अपनी छाप छोड़नी प्रारंभ कर दी जो अब रफ्तार पकड़ चुकी है.
• आज भी संयुक्त राज्य अमेरिका (US) के 45 विश्वविद्यालय सहित पूरी दुनिया के लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी की पढ़ाई जारी है.
• हिंदी भारत की उन 7 भाषाओं में से एक भाषा है जिसका इस्तेमाल Web addresses (URLs) बनाने के लिए किया जाता है.
• विदेशों में 25 से अधिक पत्र-पत्रिकाएं है जो नियमित रूप से हिंदी में प्रकाशित हो रही हैं.
• हिंदी की पहली कविता प्रख्यात कवि अमीर खुसरो ने लिखी थी.
• भारतीय संविधान ने 14 सितंबर 1949 में हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्ज़ा दिया. इसलिए हर साल हम 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाते हैं.
एक भाषा के रूप में हिंदी न सिर्फ भारत की पहचान है बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक, संप्रेषक और परिचायक भी है। बहुत सरल, सहज और सुगम भाषा होने के साथ हिंदी विश्व की संभवतः सबसे वैज्ञानिक भाषा है जिसे दुनिया भर में समझने, बोलने और चाहने वाले लोग बहुत बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
Hindi as a language is not only the identity of India but it is also the true carrier, communicator and representative of our life values, culture and traditions. Apart from being a very simple, easy and accessible language, Hindi is probably the most scientific language in the world, which is understood, spoken and loved by a large number of people all over the world.
यह विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है जो हमारे पारम्परिक ज्ञान, प्राचीन सभ्यता और आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है। हिंदी भारत संघ की राजभाषा होने के साथ ही ग्यारह राज्यों और तीन संघ शासित क्षेत्रों की भी प्रमुख राजभाषा है। संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल अन्य इक्कीस भाषाओं के साथ हिंदी का एक विशेष स्थान है।
It is the third most spoken language in the world which is also a bridge between our traditional knowledge, ancient civilization and modern progress. Apart from being the official language of the Union of India, Hindi is also the main official language of eleven states and three union territories. Hindi has a special place along with other twenty-one languages included in the Eighth Schedule of the Constitution.
Comments
Post a Comment